Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

अच्छी सेहत के लिए मौजूदा दौर में मोटा अनाज जरूरी : अंकुर तिवारी

अच्छी सेहत के लिए मौजूदा दौर में मोटा अनाज जरूरी : अंकुर तिवारी

कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन

संतकबीरनगर। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा बुधवार को डीपीआरसी भवन के सभागार में मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और उप कृषि निदेशक राकेश कुमार सिंह ने लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए मौजूदा दौर में मोटा अनाज बहुत ही उपयोगी है। बदलाव के इस दौर में जिस प्रकार से बड़े पैमाने पर उर्वरक और रसायन का प्रयोग किया जा रहा है। उससे लोगों की सेहत काफी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ख़ान -पान के पुराने रीति रिवाज को प्रभावी बनाने में लगी हुई है। किसी मकसद के साथ श्रीअन्न जैसे अनाज को प्रोत्साहित कर रही है। ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने किसानों से बृहद स्तर पर मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उप कृषि निदेशक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उपभोक्ता और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दौरान श्री अन्य और मोटे अनाज की पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया । इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी एसके यादव, रुद्र प्रताप सिंह, मुरलीधर जायसवाल, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad