शास्त्री और गांधी की जयंती पर सदर विधायक ने चलाया स्वच्छता अभियानविधायक अंकुर तिवारी ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की आम जनमानस से की अपील सदर विधायक ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
संतकबीरनगर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बुधवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने समय माता मंदिर पोखरा और मेंहदावल बाईपास पर झाड़ू लगाकर साफ- सफाई किया। वहीं , सदर विधायक ने लोगों से अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील भी किया। इसके अलावा दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन भी किया।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि दोनों महापुरुषों की जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का एक महा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। शहर और ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । उन्होंने आम जन मानस से गांधी जयंती के अवसर पर अपील करते हुए कहा कि स्वछता हमारे भारत के लिए बहुत ही आवश्यक है। हर व्यक्ति यदि अपने घर का कचरा साफ करने का संकल्प
कर ले तो पूरा देश साफ और सुंदर हो जाएगा। कहा कि दोनों महापुरुषों में आत्मिक बल था। दोनों महापुरूषों की भांति सादा जीवन एवं उच्च विचार सभी को रखना चाहिए। हम कभी भी अपने अन्दर हीनभावना ना लाएं। बच्चों के लिए अनन्त सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में धीर व सत्याग्रही वह है, जो विकारयुक्त वातावरण में उत्पन्न हो, परन्तु विकारों से बिना प्रभावित मनमोहक हुए ही अपने लक्ष्य पर अडिग रहें और राष्ट्रहित में कार्य करें। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह उर्फ जज्जी, बनर्जी लाल अग्रहरि, आलोक राय, मुरलीधर जायसवाल, पंकज शर्मा, अधिशासी अधिकारी खलीलाबाद अवधेश कुमार भारती, राजेश वर्मा, मनोज कसौधन, सर्वेश त्रिपाठी, भोला अग्रहरि, रुद्र प्रताप सिंह, अजय गोस्वामी आदि मौजूद थे।
।


