Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

खलीलाबाद तहसील परिसर में कबीर प्रेरणा शोरूम के लिए किया भूमि पूजन

खलीलाबाद तहसील परिसर में कबीर प्रेरणा शोरूम के लिए किया भूमि पूजन


संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील परिसर में समूह के उत्पादों के विक्रय के लिए कबीर प्रेरणा शोरूम का सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने बुधवार को भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह शोरूम मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना अंतर्गत लाखों रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। इस शोरूम के जरिए स्थानीय स्तर पर समूह की महिलाएं हस्त निर्मित कपड़ों एवं सामानों की बिक्री कर सकेंगी। सदर विधायक ने कहा कि शोरूम के खुल जाने से हमारी माताओं और बहनों को अपने सामानों की बिक्री का एक सुविधाजनक प्लेटफॉर्म तहसील परिसर में उपलब्ध होगा। इससे तहसील परिसर में आने वाले लोग उक्त सामानों की खरीद फरोख्त कर सकेंगे। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद राम प्रताप पांडेय, एपीओ शिव प्रकाश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ रुद्र प्रताप सिंह, अनीश ओझा, ओंकार नाथ पांडे, उमेशचंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

खेल मैदान और अंतरिक्ष एवं विज्ञान प्रयोगशाला का किया शिलान्यास


सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शिव शंकरपुर नकहा और चंगेरा-मंगेरा ग्राम पंचायत में लाखों की लागत से तैयार हो रहे खेल मैदान और अंतरिक्ष एवं विज्ञान प्रयोगशाला का शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान फूलमती, शेषनाथ यादव, राधेश्याम गुप्ता, विजय रंजन त्रिपाठी, संतोष चौहान, राम जन्म गुप्ता, शिव शंकरपुर प्रधान आशुतोष यादव, सचिव सतीश मौर्य, ग्राम प्रधान सियारसांथा मिंकु सिंह, दलेलगंज प्रधान पिंटू चौधरी, चंद्रचूड़ मिश्रा, शुभम सिंह, गोलू सिंह आदि मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad