Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

सदर विधायक ने अनाथ बच्चों और मरीजों के साथ मनाई जन्मदिन की खुशियां

सदर विधायक ने अनाथ बच्चों और मरीजों के साथ मनाई जन्मदिन की खुशियां

लोगों में फल और मिठाइयां बांटकर खुशियों का किया इजहार, समय माता मंदिर पहुंचकर किया पूजा-अर्चना 

सदर विधायक अंकुर तिवारी को जन्मदिन की बधाई देने वाले शुभचिंतकों का सुबह से ही लगा रहा तांता 

संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी का जन्मदिन आज शहर में धूमधाम से मनाया गया। शुभचिंतक सुबह से उन्हें बधाई देने घर पहुंचने लगे थे। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। वहीं, सदर विधायक ने अपने जन्मदिन की खुशियां बगहिया स्थित अनाथ आश्रम के बच्चों और सीएचसी खलीलाबाद में भर्ती मरीजों के साथ मिठाइयां और फल वितरित कर मनाई। इसके साथ ही समय माता मंदिर पहुंचकर मां समय का विधि-विधान पूर्वक पूजा -अर्चना भी किया। 

सुबह होते ही सदर विधायक अंकुर राज तिवारी का फोन घनघनाने लगा। कोई शुभचिंतक व्हाट्स एप पर तो कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मसलन फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर अपने पोस्ट लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे थे। जबकि, कुछ लोग उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद दे रहे थे। वहीं, विधायक अंकुर तिवारी ने भी लोगों के शुभकामना के अभिवादन को स्वीकार किया। इसके बाद बाद सदर विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पहुंचकर जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों में फल और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। जबकि, अस्पताल के चिकित्सकों ने केक काटकर उनके अवतरण दिवस की खुशियां मनाई।

 इस मौके पर एसीएमओ डॉ. राम रतन, अधीक्षक खलीलाबाद डॉ. वरुणेश दुबे, डॉ. मुबारक अली, बीपीएम अभय तिवारी, शिवांगी मणि, सत्यव्रत तिवारी आदि मौजूद थे। वहीं, बगहिया स्थित अनाथ आश्रम में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने पहुंचकर अनाथ बच्चों के साथ अपने जन्मदिन की खुशियों को साझा किया। इसी क्रम में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी समय माता मंदिर पहुंचे। जहां, विधायक ने मां समय जी महारानी और शीतला माता का वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान पूर्वक पूजा -अर्चना किया। इसके साथ ही विधायक ने संतों और गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही लोक कल्याण की कामना की । वहीं, देर शाम तक विधायक के मोबाइल पर बधाई देने वालों में पूर्व प्रमुख महमूद अहमद, प्रधान संघ अध्यक्ष संजय चौधरी, छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह उर्फ सौरभ, धर्मेंद्र चौरसिया, भोला अग्रहरि, सौरभ पाण्डेय, शिवम, प्रधान विकास चौधरी, ठाकुर शुभम सिंह, केशरी नंदन राय, अजय गोस्वामी, ओंकार पांडेय आदि शामिल रहे। 

भाजपा नेता आलोक राय ने अनाथ बच्चों के साथ केक काट मनाया सदर विधायक का जन्मदिन

लोकप्रिय सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के सबसे करीबी भाजपा नेता और समाजसेवी आलोक राय ने सोमवार को सदर विधायक के जन्मदिन की खुशियां अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ साझा की। उन्होंने अनाथ बच्चों को बिस्कुट, कुरकुरे, केला, सेव और अन्य उपहार भेंट कर विधायक के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा नेता आलोक राय ने कहा कि किसी बड़े रईस अथवा होटल में केक काटने से बेहतर हमने अपने छोटे भाई सदर विधायक का जन्मदिन अनाथ बच्चों के साथ मनाने का फैसला किया था। बच्चों के सिर पर किसी अभिभावक का हाथ नहीं होता है। ऐसे में इन बच्चों के साथ सदर विधायक के जन्मदिन को मनाकर बहुत ही प्रसन्नता हुई है। निश्चित रूप से इन बच्चों की अंतरात्मा सदर विधायक को सबल बनाने का कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad