छात्रों को आजीवन स्वस्थ्य व्यवहार स्थापित करने में स्कूल व शिक्षक निभातें हैं महत्वपूर्ण भूमिका : उदय राज तिवारी
उदया इण्टरनेशनल स्कूल भुजैनी में दो दिवसीय शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
संतकबीरनगर। उदया इंटरनेशनल स्कूल भुजैनी में चल रहे दो दिवसीय सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को समापन हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंन्धक उदय राज तिवारी एवं प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने आगन्तुक रिसोर्स पर्सन विजय कुमार दूबे एवं राजेश श्रीचन्द के साथ भारतीय संस्कृति के अनुसार दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया। विद्यालय के प्रबंधक उदय राज तिवारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्देशित स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण जैसे विषयों का ज्ञान शिक्षकों के पास छात्रों के समुचित विकास के लिए अवश्य होना चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.के. त्रिपाठी ने सभा भवन में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों से आये प्रधानाचार्यों एवं शिक्षक-प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम का महत्व इस बात में है कि यह छात्रों को स्वस्थ रहने के लिये जरूरी बातें सिखाता है और उन्हे स्वस्थ आदतें अपनाने में मदद करता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के निम्न फायदें हैं जैसे छात्रों में स्व-देखभाल की जागरूकता बढ़ती है, छात्रों की मानसिक स्थिरता बढ़ती है एवं छात्रों को स्वस्थ निर्णय लेने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन विजय कुमार दूबे ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम की सफलता छात्रों के समग्र स्वास्थ्य और मानसिक एवं संवेगिकता के समुचित विकास पर निर्भर है। रिसोर्स पर्सन राजेश श्रीचन्द ने प्रशिक्षण के दौरान सी० बी० एस० ई० द्वारा निर्धारित विभिन्न माड्यूल्स पर विस्तृत चर्चा की और इस प्रकार के शिक्षण कार्यकम से छात्रों को बेहतर स्वास्थ्य व उनके सामाजिक, भावनात्मक कल्याण, परस्पर सम्बन्ध नैतिक मूल्य पोषण स्वास्थ्य व सुरक्षा मादक द्रव्यों के सेवन से बचाव आदि बिन्दुओं से शिक्षक प्रशिक्षुओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने आगन्तुक रिसोर्स पर्सन विजय कुमार दूबे एवं राजेश श्रीचन्द का एवं कार्यकम में प्रतिभाग कर रहे सभी शिक्षक-प्रशिक्षुओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। उक्त अवसर पर विद्याालय परिवार के समस्त सम्मानित शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा निर्देशित शिक्षक प्रशिक्षण शिविर को सुगमता से संचालित कराने में विद्यालय परिवार के विभिन्न सदस्यों का सहयोग इस प्रकार रहा सभागार की साज सज्जा की कला के अध्यापक सुधीर रावत प्रगति गुप्ता मधुलिका रितिमा श्रीवास्तवा आदि के सहयोग से सम्पन्न हुआ। सभी आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था का कार्यभार संयोजक श्रीमती पुष्पांजलि राजन ठाकुर, कुलदीप पाण्डेय, संदीप द्वारा पूर्ण हुआ। सभी विद्वान बंधुओं के जलपान भोजन की व्यवस्था विद्यालय के प्रबंधन प्रतिनिधि सूर्यसेन मिश्र मुख्य लिपिक शशांक त्रिपाठी तथा दासपोर्ट इंचार्ज रामदयाल त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने वाली कु० किरन पाण्डेय श्रीमती खुशबू तथा रूपेश शुक्ल अंबरीश पाण्डेय के कार्य सराहनीय रहे।


