टूटी पटरी से गुजर गई दो ट्रेन बड़ा हादसा टला: मामले की जाँच शुरू
हरदोई में रेलवे विभाग का एक बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है आपको बता दें कि हरदोई में बीती रात फ्रैक्चर ट्रैक से दो-दो ट्रेन गुजार दी गई लेकिन किसी को भी यह बात पता नहीं चली। इस तरह से देखा जाए तो बड़ा हादसा होने से टल गया है। यदि कोई भी ट्रेन इस पटरी से डीरेल हो जाती तो निश्चित रूप से बहुत बड़ा जान माल का नुकसान हो सकता था। बीती रात हरदोई के डाउन ट्रैक पर मिला था पटरिया पर फ्रैक्चर अब इसको लेकर अधिकारियों का जो बयान आया है वह यह है कि यह कोई आतंकी साजिश है या रेलवे की लापरवाही इस बात की गंभीरता से जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


