भेड़िये की दहशत में रात भर पुल से रस्सी बाँध कर नदी में लटका रहा युवक :सुबह गोताखोरों ने बचाई जान
ख़बर शाहजहांपुर से है जहाँ एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक युवक को भेड़िये की इतनी दहशत हुई कि जान बचाने के लिए युवक रस्सी के सहारे नदी में लटक गया। करीब तीन घंटे तक कमर तक पानी में रहने पर उसको पानी बढ़ने का डर सताने लगा। सुबह में शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एक गोताखोर को नदी में उतारा और पुलिस ने दूसरी रस्सी से खींचकर युवक को बाहर निकाला। युवक दिल्ली से हरदोई स्थित अपने घर जा रहा था। बस से उतरने के बाद युवक दूसरी बस पकड़ने के लिए पैदल पुल पार करने लगा। थाना मिर्जापुर के कोलाघाट पुल की घटना है।
हरदोई जिले के नवादा गांव का रहने वाला रामकरन रविवार सुबह दिल्ली से हरदोई आने के लिए बस से चला था। रामकरन जरियनपुर तिराहा के पास उतर गए और फिर दूसरी बस पकड़ने के लिए कोलाघाट पुल पार करने के लिए पैदल चल दिए। ताकि जलालाबाद आने पर दूसरी बस में बैठ सकें। रामकरन रात में पुल के उपर पहुंचा। तभी उसको लगा कि उसका भेड़िया पीछा कर रहा है। अकेला होने के कारण उसने भागना शुरू किया और उसकी नजर पुल से लटक रही जक रस्सी पर पड़ गई। रामकरन रस्सी से लटककर नदी के पानी में चला गया। जिस जगह पर युवक नदी में था। वहां पर कमर तक पानी बहे रहा था। रात होने केे कारण उसको कोई मदद नही मिल सकी। नदी में उतरकर भी उसको समझ नही आ रहा था कि उसको जाना किधर है। करीब तीन घंटे तक पानी में रहने के बाद उसको नदी का पानी बढ़ने का डर सताने लगा। तब तक सुबह भी हो चुकी थी। उसने खूब शोर मचाना शुरू किया। आसपास लोगों ने उसकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। नजारा देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों को पानी में भेजने के बाद पुलिस ने दूसरी रस्सी डालकर उसको पकड़ने के लिए कहा। उसके बाद युवक को रस्सी से खींचकर बाहर निकाला गया।
वहीं मिर्जापुर थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार ने बताया की एक युवक पानी में रस्सी के सहारे उतर गया था। एक गोताखोरों को बुलाकर नदी में भेजा और दूसरी रस्सी से खींचकर युवक को बाहर निकाया गया। पूछताछ करने के बाद उसको बस में बैठाकर उसके घर के लिए रवाना कर दिया।


