Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

यात्री गण कृपया ध्यान दें ट्रेन के अंदर बारिश होने वाली है कृपया अपनी अपनी छतरी खोल लें:असुविधा के लिए खेद है

यात्री गण कृपया ध्यान दें ट्रेन के अंदर बारिश होने वाली है कृपया अपनी अपनी छतरी खोल लें:असुविधा के लिए खेद है 

झांसी जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के M3 कोच की छत से अचानक पानी गिरने लगा, इस वजह से कोच में सफर कर रहे मुसाफिरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और ट्रेन के कोच की छत से बारिश का पानी M-3 कोच के अंदर गिरने से मुसाफिरों के कपड़े भी भीग गए जिसकी शिकायत करने के बाद ट्रेन के झांसी पहुंचने पर दो तीन रेल कर्मी पहुंचे और जहां पानी टपक रहा था उस फर्श को साफ किया और वहां नीचे बाल्टी लगाकर चले गए। वही शिकायत मिलने के बाद ट्रेन अटेंड करने पहुंचे रेलवे के जेई का कहना है कि इसका समाधान रेलवे वर्कशॉप में होगा।

 जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री अनिल ने बताया कि M3 कोच में छत से झरने की तरह पानी आ रहा था। जब दमोह में बारिश हो रही थी तभी से लगातार पानी कोच में छत से गिर रहा है। जिसकी शिकायत करने पर कुछ लोग सुधारने आए लेकिन पानी आना बंद नहीं हुआ, वहीं यात्री बलप्रीत ने बताया कि कोच M3 में बारिश का पानी छत से आ रहा था शिकायत करने पर दो-तीन लोग आए और उन्होंने नीचे बाल्टी लगा दी और सफाई करके चले गए।

 शिकायत मिलने के बाद ट्रेन को अटेंड करने पहुंचे रेलवे के जेई एस एच मीणा ने बताया कि मुझे सूचना मिली थी कि 22181 ट्रेन में पानी गिर रहा है। जांच में पाया कि पानी हल्का टपक रहा है। कार्रवाई तो रेलवे के वर्कशॉप पर होगी तभी यह ठीक होगा यह कहते हुए उन्होंने अपना पल्ला झाड़ कर आगे बढ़ गए।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad