तालाब में डूबकर मौतः कमल का फूल तोड़ने गई थीं, एक दूसरे को बचाने में चली गई जान
आज बहराइच से दुःखद घटना सामने आई है आपको बता दें की बहराइच में 4 बच्चियों की तालाब में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। चारों बच्चियां तालाब में कमल का फूल तोड़ने गई थीं।पूरा घटनाक्रम बहुत ही दुःखद था एक बच्ची डूबने लगी तो दूसरी उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गई। फिर तीसरी... एक-दूसरे को बचाने में चारों डूब गईं।यह दर्दनाक घटना मंगलवार सुबह नवाबगंज थाना क्षेत्र में सतीजोर गांव की है।
बच्चियों की साथ गई एक सहेली ने शोर मचाया तो सभी आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। वह तालाब में बचाने के लिए कूद पड़े आनन फ़ानन में बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सबकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों बच्चियों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
सभी बच्चियों की उम्र 10 साल से कम की है
जब पुलिस से बात की गई तो पुलिस ने बताया- गांव के तालाब में कमल के फूल खिले हुए हैं सुबह 10 बजे गांव में ही रहने वाली महक, सामिया पुत्री इशरत, साइबा पुत्री मेराज, सरिकुल पुत्री मकबूल फूल तोड़ने तालाब पर गई थीं। सभी बच्चियों की उम्र 10 साल से कम थी। सबसे पहले महक फूल तोड़ने के लिए पानी में उतरी।
वह अंदाजा नहीं लगा पाई और गहरे पानी में पहुंच गई। डूबने पर चिल्लाने लगी। यह देख बाहर खड़ी 3 सहेलियां घबरा गईं और बचाने के लिए पानी में उतर गईं। पहले सामिया, फिर साइबा और सरिकुल भी हाथ पकड़कर तालाब में उतरीं।
बाहर खड़ी सहेली ग्रामीणों को बुलाकर ले आई वह भी गहरे पानी में फंस गईं। डूबने पर सभी चीखने लगीं। आसपास सन्नाटा था, ऐसे में बाहर खड़ी एक सहेली भागकर ग्रामीणों को बुलाकर लाई। ग्रामीण आए और तालाब में तलाश की। काफी देर बाद चारों बच्चियां मिलीं। 3 की मौत हो गई थी, जबकि चौथी बच्ची को अस्पताल लाया गया। लेकिन उसकी भी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।
बच्चियों की साथ गई एक सहेली ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। वह तालाब में बचाने के लिए कूदे। बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सबकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों बच्चियों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।


