Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

वाराणसी में भी भेड़ियों का आतंक, युवक को बनाया निशाना; मवेशियों पर भी किया हमला, गांव में दहशत

वाराणसी में भी भेड़ियों का आतंक, युवक को बनाया निशाना; मवेशियों पर भी किया हमला, गांव में दहशत


वाराणसी जिले में मिर्जामुराद में सोमवार की रात को भेड़ियों का आतंक देखने को मिला। हमले से एक युवक घायल हुआ। वहीं मवेशी भी घायल हुए।

सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस फोर्स ने मौके पर छानबीन की। भेड़ियों के आतंक की जानकारी होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया। रातभर लोग जागते रहे।

मिर्जामुराद क्षेत्र के बंशीपुर (राजपुर) गांव में रविवार देर शाम कैलाश यादव के घर के बाहर बंधी एक भैंस पर भेड़िया ने हमला कर दिया। भैंस की आजवाज सुनकर पशुपालक नितेश यादव (22) लाठी लेकर मौके पर दौड़ा। इस पर भेड़िया ने पशुपालक पर हमला बोल दिया। जिससे वह चोटिल हो गया। 

उसकी चीख- पुकार सुन कर बड़ी मां राजमनी यादव (50) भी दौड़ी। भेड़िया ने उनको भी दौड़ा लिया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। उनके दरवाजे पर बंधी दो भैंस व एक पड़िया पर आक्रमण कर भेड़िया ने उनको भी घायल किया। यह देख परिवार के सभी सदस्य शोर मचाते हुए लाठी-डंडा लेकर भेड़िया की तरफ दौड़े। लोगों को देखकर भेड़िया धान के खेत की तरफ भाग निकला। 

परिजनों ने इसकी सूचना पीआरवी 112 नंबर को देते हुए खजूरी चौकी इंचार्ज पवन कुमार यादव को दिया। भेड़िये के हमले की खबर से गांव में दहशत का माहौल हो गया। 

इधर, फोर्स के साथ पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ग्रामीणों के साथ देर रात तक भेड़िया की तलाश में लग रही। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर एक धान के खेत में तीन की संख्या में भेड़िये दिखाई दिए।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad