Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

लाल रंग इमोशन का है हमारे सी एम इमोशन नहीं समझते हैं: अखिलेश यादव

लाल रंग इमोशन का है हमारे सी एम इमोशन नहीं समझते हैं: अखिलेश यादव

कन्नौज।सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का सीएम योगी पर पलटवार। लाल टोपी के काले करने वाले बयान पर पलटवार। कहा हार के सदमे से नही उभर पा रहे इसलिये हर जगह लाल दिख रहा। लाल रंग इमोशन का है, हमारे सीएम इमोशन नही समझते। हरियाणा चुनाव में सपा के लड़ने पर कहा की कहां चुनाव लड़ना है पार्टी इसे तय करेगी। भविष्य में राष्ट्रीय पार्टी कैसे बने इस दिशा पर करेंगे काम। बोले अखिलेश महंगाई बेरोजगारी बढ़ी इस पर नहीं बोलेंगे। लाल रंग दिख रहा सिर्फ इन्हे। अयोध्या में जमीन के सर्किल रेट बढ़ने पर भी सरकार को घेरा। कहा किसानों से औने पौने दाम पर खरीदी जमीन। अब अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिये बढ़ रहे सर्किल रेट। महिला अपराधों पर भी सपा सुप्रीमों ने योगी सरकार को घेरा। पैग़म्बर पर टिप्पणी को लेकर कहा किसी भी धर्म का अपमान नही होना चाहिये। सरकार इसे कह रही है, लेकिन सत्ता पक्ष के लोग ही इसे नही मान रहे। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे के घर पहुंचे सपा सुप्रीमों। कल्याण सिंह से भावनात्मक रिश्ते की कही बात।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad