भाई ने भाई की हत्या कर घर में बोरिंग में दफनाया, पांच दिन बाद मिली लाश
कुरावली क्षेत्र में भाई नेऐ रिश्तों को किया शर्मसार, कत्ल कर गहरी बोरिंग में किया दफन। पांच दिन बाद कत्ल का लगा सुराग तो पुलिस ने बरामद कर लिया शव और हत्या में प्रयोग की हुई कुल्हाड़ी भी। मृतक भाई महनत मजदूरी करके पालता था आस्तीन के साप जैसे भाई को।
दरहसल आपको बताते चले कि कुरावली के ग्राम सलेमपुर में रहने वाले नेक्से लाल पुत्र राम स्वरूप उम्र 55 वर्ष राज मिस्त्री का काम करते थे। बीते पांच दिनों से लापता होने के कारण परिजन परेशान हो कर इधर उधर ढूंढ रहे थे। जिसकी सूचना थाना पुलिस को प्राप्त हुई तो जांच करते हुए मृतक के छोटे भाई सत्य भान उम्र 45 वर्ष से सख्ती से पूछ ताक्ष की। जिसमे सत्य भान अपना जुर्म कबूलते हुए बोला कि आपसी झगड़े में नेक्से लाल का कत्ल कर दिया और शव को 7 फुट गहरी बोरिंग में गांड़ दिया। जिसके बाद थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने शव को बरामद कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। तो वही फोरेंसिक टीम ने भी आ कर जांच करते हुए सबूत जुटा लिए।
मृतक घर में अपनी पत्नी मुनक्का देवी, भाई सत्य भान और पांच बच्चे खुशबू,,ज्योतिष, आकाश, लव और कुश पुत्रगण नेकसे लाल के साथ रहता था। साथ रहने वाला भाई ही आस्तीन का साप निकला और पालन पोषण करने वाले भाई को डस लिया।


