Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

CM योगी की बड़ी घोषणा- लाल इमली फिर चालू करेंगे; पूर्व MLA इरफान सोलंकी के बहाने सपा पर तंज, कहा- लाल टोपी वालो के कारनामे काले।

CM योगी की बड़ी घोषणा- लाल इमली फिर चालू करेंगे; पूर्व MLA इरफान सोलंकी के बहाने सपा पर तंज, कहा- लाल टोपी वालो के कारनामे काले।
सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर के दौरे पर थे . इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने सपा पर निशाना साधा. इसके अलावा भाजपा की उपलब्धियां भी गिनाईं।


कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहर के चुन्नीगंज स्थित जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित किया. सीएम योगी दोपहर 2:30 बजे तक शहर में रहेंगे. जनसभा में सीएम योगी ने इरफान सोलंकी पर तंज कसने के साथ ही समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. कहा कि भाजपा सुरक्षा, विकास और सुशासन का मॉडल है.वहीं सीएम के दौरे के मद्देनजर कई रास्तों पर रूट डायवर्जन भी किया गया है. दूसरी ओर सीएम से आने से पहले सपा विधायक को हाउस अरेस्ट कर लिया गया.


सीएम योगी ने कहा कि लाल इमली जोकि कानपुर की पहचान है, उसको फिर से चालू करने का काम भाजपा करेगी. कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भ्रष्टाचार किया है, उसी की भेंट लाल इमली चढ़ गई. सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा विधायक को जेल भेजा गया. उसने ही इस सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में उस दिन दंगा कराया, जिस दिन राष्ट्रपति शहर में थे. इसीलिए इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहें हैं. अयोध्या में एक बेटी के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए भी सपा पर जोरदार हमला बोला.


सपा की पहचान है नवाब ब्रांड : सीएम ने कहा सपा की पहचान है नवाब ब्रांड. इनके लोग बेटियों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, सभी जानते हैं. उन्होंने इरफान सोलंकी पर निशाना साधते हुए कहा कि टोपी लाल है पर कारनामे काले हैं, इसलिए मैं आया हूं. उन्होंने कहा कि सीसामऊ को सीसामऊ ही बना रहने दीजिए. युवाओं को सशक्त करना है.

दो सालों में देंगे दो लाख नौकरी : उन्होंने कहा कि जो युवाओं के साथ खिलवाड़ करेगा, उनकी जमीनें जब्त करने का काम योगी सरकार कर रहीं है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कि तारीफों के पुल बांधे. साथ ही घोषणा की कि आगामी दो सालों में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी सरकार देगी. 60 हजार से ज्यादा पुलिस भर्तियां होंगी. उन्होंने कहा कि सूबे के अंदर जो निवेश प्रस्ताव आए हैं उनमें प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी. सरकार सभी योजनाओं में युवाओं को नौकरी देगी. कानपुर में जाम की समस्या खत्म हुई. मेट्रो की सुविधा कानपुर क़ो मिली है. सीएम ने कहा कि सीसामऊ नाला सही हो गया. गंगा साफ हो गईं हैं.

725 करोड़ के विकास कार्यों को दिखाई हरी झंडी : कानपुर में सीएम योगी 725 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाई, इन विकास कार्यों के लिए 332 विकास परियोजनाओं को शामिल किया गया है. वहीं सीएम योगी के आने से पहले सपा विधायक अमिताभ बाजपेई समेत कई अन्य सपाइयों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया. सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कमेंट किया था. बताया था कि सीसामऊ में 9 नहीं 15 वार्ड हैं. सपा विधायक अमिताभ बाजपेई शहर की आर्य नगर सीट से सपा विधायक हैं. आर्य नगर का काफी क्षेत्र कुछ समय पहले सीसामऊ विधानसभा में हीं आता था. अमिताभ शहर के काकादेव थाना क्षेत्र में रहते हैं.

युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन दिया : सीएम योगी ने 5000 से अधिक लाभार्थियों को 191 करोड़ रुपए का ऋण भी वितरित किया. 8087 युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन भी दिया. जबकि 1000 से अधिक युवाओं को रोजगार मेला के दौरान नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad