मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ दरिंदगी : बारात में आये थे आरोपी
सहारनपुर में बारात में आए दो युवकों ने मानसिक रूप से बीमार एक युवती के साथ की दरिंदगी,पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बता दे पूरा मामला सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव सलेमपुर का है जहा गांव में हरियाणा के यमुनानगर जिले से बारात आई थी। आरोप है कि बारात में आए दो युवक एक घर में घुस गए और युवती को अकेली देखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
वारदात को अंजाम देकर जब दोनों युवक भाग रहे थे तो युवती की मौसी ने उन्हें देख लिया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से भाग रहे युवकों की पहचान की तो मौसी ने दोनों को पहचान लिया।
पुलिस ने बारातियों से भी युवकों की पहचान कराई तो बारातियों ने भी युवकों को पहचान लिया। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।


