स्कूल जा रही चार छात्राओं को तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंदा, एक छात्रा की दर्दनाक मौत
प्रयागराज के मेजा इलाके में स्कूल जा रही चार छात्राओं को तेज़ रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। जिससे एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार शहर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है, मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है, नाराज ग्रामीण हाईवे पर जाम लगाकर बैठ गए हैं। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू में किया है।सुरक्षा के लिहाज से मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद है, नाराज़ ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास पुलिस के तरफ से किया जा रहा है।
डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र ने बताया कि घटना में एक छात्रा की मौत हुई है, तीन घायल है, जिनका उपचार कराया जा रहा है। आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। मौके पर कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए भी पुलिस टीमें तैनात हैं। हर संभव घायलों को बेहतर उपचार दिलाने की कोशिश की जा रही है।


