सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
जिला पार्टी कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों के समक्ष ली सदस्यता
संतकबीरनगर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में बुधवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने जिला पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारी के समक्ष सदस्यता ग्रहण की ।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के सभी भाजपाइयों की सदस्यता को खत्म कर दिया है । जिसको लेकर देश और प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाएं। बोले कि, हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कैडर आधारित है और भारत की माटी से जुड़कर महापुरुषों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ आगे बढ़ रही है। यही कारण है कि भाजपा आज पूरे देश में सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करवाकर भाजपा का सदस्य बनने का भी अपील किया । वहीं, सदर विधायक के सदस्यता ग्रहण करने पर पार्टी पदाधिकारी ने बधाई भी दिया ।


