Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आपरेशन बुलडोजर जारी

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आपरेशन बुलडोजर जारी 

यूपी के संतकबीरनगर जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का आपरेशन बुलडोजर जारी है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर आज जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने वर्षों से सरकारी जमीन पर काबिज 12 बिल्डिंग मैटेरियल, दुकान समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलवाकर खाली कराया। हालांकि , अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों की प्रशासन और पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। लेकिन, प्रशासन के आगे किसी एक की भी नहीं चली। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मधुकुंज चौराहे के पास स्थित कब्रिस्तान के पास की जमीन का है। बताया जा रहा है कि वर्षों से आसपास के लोगों ने जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। जिसको हटाने को लेकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने उपजिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे को निर्देश दिया था। इस पर उपजिलाधिकारी सदर ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से अवैध कब्जेधारियों को प्रतिष्ठानों को हटाने के नोटिस जारी करवाया था। बावजूद इसके इन्होंने कब्जा नहीं हटाया था। इस एसडीएम सदर शैलेश दूबे, सीओ सदर अजीत चौहान और अधिशासी अधिकारी खलीलाबाद की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया गया। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad