24 साल के लड़के की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या: बड़ी वहज़ आई सामने
बलिया।यूपी के बलिया में बदमाशो ने एक 24 साल के लड़के को चाकू से वार कर हत्या कर दिया है। घटना सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव की है।
एसपी वीर विक्रम की माने तो रात्रि सूचना मिली कि एक जीतू सिंह है उम्र लगभग 24 साल है उनके ऊपर कुछ लड़कों ने चाकू से वार किया है। तत्काल उनको जिला अस्पताल लाया गया जहां से उनको बी.एच.यू. रेफर किया गया। दुर्भाग्य वस उनकी मृत्यु रास्ते में ही हो गई। परिजनों के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जो चारों नामजद है उनको हिरासत में ले लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा चुका है। मेरे द्वारा भी मौका मुआयना किया जा चुका है।