Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

आखिर क्यों उठानी पड़ी बीजेपी विधायक को बन्दूक, कौन है वो दरिंदा जिसने ले ली सात मासूमों की जान

सात मासूमों की ले चुका है जान  आदम खोर भेड़िए की तलाश में नाराज बीजेपी के विधायक बंदूक लेकर खुद निकले पड़े 

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिले के महसी विधान सभा क्षेत्र के कुछ गांव बीते दो माह से आदम खोर भेड़िए ने आतंक मचा रक्खा है और अब तक आधा दर्जन से अधिक बच्चो को अपना निवाला बना चुका है, आतंकी भेड़िया घरों से बच्चों को रात में उठा ले जा जाता है और दूसरे दिन बच्चों के शव गन्ने के खेत या उसके आस पास मिलती है, वन विभाग की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है और कई जगह पर पिंजरे लगाए गए हैं जिसमें अब तक तीन भेड़िए कैद भी हो चुके हैं, इसके बाद भी बच्चों को घर से उठा ले जाने और दूसरे दिन उनकी लाश है मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है।

इस बात से नाराज महसी विधानसभा से बीजेपी के विधायक सुरेश्वर सिंह बीती रात खुद उन इलाकों में पहुंच गए जहां भेड़िए ने आतंक मचा रक्खा है, आदम खोर भेड़िए का खौफ इस कदर है के विधायक जी को अपने हाथों में बंदूक लेकर उन क्षेत्र जाना पड़ा, जब विधायक सुरेश्वर सिंह गांव में पहचे तो ग्रामीणों की हिम्मत और बढ़ गई और पूरा गांव विधायक जी के 

साथ भेड़िए की तलाश में निकल पड़ा, इस दौरान विधायक ने दो दिन पहले हुई एक आठ साल की बच्ची की मौत पर शक जताया और कहा के कहीं इस बच्ची की मौत भेड़िए की जगह किसी और ने तो नही की है जिस हालत में बच्ची की लाश मिली उसे देख कर ऐसे लग रहा के यूपी की योगी सरकार को कोई बदनाम करने की कोशिश तो नही कर रहा है इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए साथ इलाके की पुलिस का घटना पर न जाना और छे बच्चो की मौत होने पर जिले की पुलिस के किसी अधिकारी का अब तक किसी भी घटना पर न जाना और अपर पुलिस अधीक्षक का मुझसे झूठ बोलना बहुत ही अजीब है । वहीं विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया के हमने अपने क्षेत्र के कई अधिकारी लगा दिए है जो लाठी डंडे लेकर चिल्लाते हुए खेतों में भेड़िए की तलाश कर रहे । 


दरअसल 2 दिन पहले जिस बच्ची 8 वर्षीय बच्ची की नग्न अवस्था में लाश मिली थी जिसका हाथ दोनों हाथ दोनों पैर कटा हुआ था उस बच्ची की लाश को देखकर विधायक ने शंका जाहिर की है कि इस बच्ची की है हत्या भेड़िए के हमले में नहीं हुई है साथ ही यह भी नाराजगी जाहिर की है कि बीते डेढ़ माह में पुलिस का कोई भी अधिकारी इस क्षेत्र में नहीं पहुंचा है ना ही थानेदार और ना ही उनके कोई चौकी के सिपाही इन पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे हैं विधायक ने इस घटना के पीछे सरकार को बदनाम करने की शंका जाहिर की है और इसकी उच्च स्तर यह जांच की मांग भी की है, अब तक आधा दर्जन बच्चे अपनी जान गवा चुके हैं ग्रामीणों में भय का माहौल बन चुका है वन विभाग की टीम के साथ-साथ जिला अधिकारी मोनिका रानी ने कई विभागों की टीम को लगा दिया है जिससे जल्द ही भेड़िया पकड़ा जा सके , साथ ही सभी गांव में लाउडस्पीकर से अलाउंस करके ग्रामीणों को जागरुक भी किया जा रहा है ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं जिससे जल्दी आदमखोर भेडिया को पकड़ा जा सके। जिनके बच्चो की जान भेड़िए के हमले में जा चुकी है उनके घर वालो का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं इस घटना की जानकारी होने पर मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह भी उस गांव में पहुंची और पीड़ितों से बात कर जल्द हो भेड़िए को पकड़ने की बात कही । 





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad