स्कूल से लौटी दो सहेलियों की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हुई मौत
जनपद मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव एक गांव में विद्यालय से लौटकर आई दो सहेलियों की अचानक तबियत खराब होने से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों के शव सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बतादे कुरावली थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी देवेंद्र सिंह की 16 वर्षीय पुत्री अंशिका तथा गांव की रहने वाली दिव्या पुत्री कुंवर सिंह दोनों किशोरियां निकट में स्थित एटा जनपद के कस्बा मलावन में आरकेएस इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्राएं थी। दोनों में गहरी मित्रता थी । दोनों सहेलियां मंगलवार की सुबह अपने-अपने घर से तैयार होकर स्कूल बस में सवार होकर स्कूल चली गई। लगभग 2:15 बजे विद्यालय की छुट्टी होने के उपरांत में अपने - अपने घर पहुंची। घर पहुंचते ही अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन अंशिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जंहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दिव्या की तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन एटा स्थित प्राइवेट चिकित्सक के यंहा ले गए जंहा उसकी भी मौत हो गयी।
वही बात करे अंशिका की तो उसकी एक हथेली पर अग्रजी में मेरी जिंदगी का आखिरी दिन लिखा था जिससे कयास लगाया जा रहा है की दोनो सहेलियों ने एक साथ नशीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली तो वही यह भी प्रश्न उठता है कि उन्होंने आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस मामले की जांच में जुड़ी हुई है




