Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

धूमधाम से मनाई गई हॉकी के जादूगर की जयंती, राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज के बच्चों ने दिखाया दम

धूमधाम से मनाई गई हॉकी के जादूगर की जयंती, राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज के बच्चों ने दिखाया दम 

बस्ती।आज  हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज बभनान बस्ती में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमे सभी छात्रों ने फिट इंडिया शपथ ग्रहण किया।

 इस खेल का शुभारंभ श्री पारसनाथ सर द्वारा किया गया। उसके बाद दौड़, कबड्डी, रस्सा कस्सी, बाल्टी गुब्बारा रेस आदि खेलों का आयोजन किया गया। खेल कार्यक्रम की अध्यक्षता शारीरिक शिक्षक डॉ. जगरनाथ यादव के द्वारा जबकि कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र प्रताप यादव और निर्णायक की भूमिका में शिवपाल वर्मा और ऋषिकेश मिश्र रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. महेंद्र कुमार यादव, डॉ. जगरनाथ यादव (शारीरिक शिक्षक), शिवपाल वर्मा, सुरेंद्र प्रताप यादव, ऋषिकेश मिश्र, माधुरी सिंह, कोमल और दिय्यवेश यादव की उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad