देश का सोया हिंदू अब जाग रहा है-बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
वाराणसी।बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। पांच ब्राह्मणों के नेतृत्व में वैदिक मंत्रों के बीच बागेश्वर बाबा ने काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। गंगा जल और दूध से बाबा का अभिषेक किया। गर्भगृह से बाहर आने के बाद बाबा के शिखर को नमन किया। दर्शन कर बाहर निकले बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने काशी विश्वनाथ धाम को अद्भुत बताया। कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। एक सवाल के जवाब में बताया कि बाबा विश्वनाथ से भारत के हिंदू राष्ट्र होने की कामना की है। मीडिया के सवालों पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश का सोया हुआ हिंदू अब जाग रहा है। इससे पहले सुबह करीब 11 बजे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निजी विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। पोर्टिको परिसर के बाहर बाबा बागेश्वर का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद सड़क मार्ग से काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।

