Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

बीटेक करने के बाद बन गया एटीएम चोर गिरफ्तार

 बीटेक करने के बाद बन गया एटीएम चोर गिरफ्तार



 मिर्जापुर।कछवां पुलिस ने क्षेत्र के मगरहा एसबीआई बैंक के एटीएम लूटने आये नोएडा में बीटेक के छात्र को गिरफ्तार किया हैं। जो स्थानीय थाना क्षेत्र के डोमनपुर का रहने वाला है। बैंक पर कोई सिक्योरिटी न होने की जानकारी पर छात्र एटीएम लूटने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरण लेकर पहुंचा था। गाय भैस के रंभाने पर बैंक मकान मालिक ने देख कर शोर मचाया । ग्रामीणों के सहयोग छात्र को पकड़ा गया। जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। 


 यू ट्यूब से एटीएम लूटने की तरकीब सीखा। नोएडा में बी टेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करने वाला अमित अपने गृह जनपद मिर्जापुर पहुंचा। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए वह बैंक परिसर में प्रवेश कर गया। कुछ ही दूर बंधे गाय और भैस के रंभाने पर गृह स्वामी ने घुसे युवक को देख लिया। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों की मदद से युवक को पकड़ा गया। उसके पास से गैस कटर के साथ ही अन्य उपकरण मिला। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 


पुलिस ने बताया कि ऐशो आराम के लिए युवक ने जल्द धनवान बनने के लिए यू ट्यूब से एटीएम को लूटने की तरकीब सीखा। उसके लिए आवश्यक उपकरण की जानकारी कर गैस सिलेंडर, गैस कटर आदि खरीदा। जिसे लेकर अकेले ही अंधेरा घिर जाने पर बैंक में पहुंचा था। जो पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.