Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

दादा के बिस्तर से गायब पोते का शव 24 घंटे बाद कुएं में मिला, चाचा पर ही हत्या का आरोप

दादा के बिस्तर से गायब पोते का शव 24 घंटे बाद कुएं में मिला, चाचा पर ही हत्या का आरोप



#Varanasi : वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। रायतारा पिंडरा स्थित अनुसूचित बस्ती में दादा के साथ सोए हुए तीन वर्षीय पोते का अपहरण कर हत्या कर दी गई। मासूम का शव 24 घंटे बाद शुक्रवार को घर से लगभग 400 मीटर दूर कुएं से बरामद हुआ। वारदात की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। चाचा पर हत्या की शंका के आरोप में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। बस्ती निवासी किशोरी लाल ने गुरुवार को फूलपुर थाने की पुलिस को सूचना दी थी कि उनका तीन वर्षीय पोता कृष्ण कुमार उनके पास सो रहा था। वह अलसुबह शौचालय से जब वापस आए तो बिस्तर से उनका पोता गायब था। परिजनों संग आसपास पोते की खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लगा। किशोरी लाल की तहरीर पर फूलपुर थाने की पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मासूम की तलाश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार की सुबह बस्ती के ही एक कुएं में बच्चे का शव उतराया मिला। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि मासूम से दुश्मनी कैसी। फूलपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार राणावत ने बताया कि बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। परिजनों की शंका के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


मासूम की मां बोली अब पति के बाद बेटे ने भी छोड़ा साथ 


घटना के बाद से मासूम कृष्ण कुमार (3) का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कभी बेसुध हो जा रही है तो कभी दहाड़ें मार कर चीख उठती हैं। कृष्ण कुमार अपनी मां का इकलौती संतान था। उसके पिता की मौत बीमारी के चलते हो चुकी है। दादा किशोरी लाल जिलापूर्ति अधिकारी के पूर्व ड्राइवर थे। 2008 में रिटायर्ड हुए थे। रो-रोकर मासूम की मां ने कहा कि अब वो किसके सहारे जिएगी। पति के बाद अब बेटा भी मेरे साथ नहीं रहा। ऐसी जिंदगी जी कर मैं क्या करूंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad