Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

Prayagraj News: शंकरगढ नगर में व्यापारी पुत्र की हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंदी

शंकरगढ नगर में व्यापारी पुत्र की हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंदी

प्रयागराज।  प्रयागराज जिले के यमुनानगर के शंकरगढ नगरपंचायत के व्यापारी पुष्पराज केसरवानी उर्फ बंटी के 13 वर्षीय पुत्र शुभ केसरवानी की 23 अक्टूबर को शाम लगभग चार बजे अपरहण कर लिया गया था। जानकारी होने पर परिजन इसकी सूचना शंकरगढ पुलिस को दी, थानाध्यक्ष शंकरगढ तुरन्त कार्यवाई करते हुए कई थानों की पुलिस टीम के मदद से 24 अक्टूबर की सुबह 5 बजे शुभ केसरवानी के शव को चित्रकूट जनपद के बरगढ़ थाना क्षेत्र के बोझ के जंगल बरामत किया। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज एवं डीसीपी यमुनानगर के निर्देशन में थानाध्यक्ष शंकरगढ मनोज सिंह ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को मुड़भेड़ में बरगड़ी के जंगल मे गिरफ्तार कर लिया था। इस मुड़भेड़ में दो बदमाशों के साथ साथ एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था।


घटना की जानकारी होने पर आज यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शंकरगढ पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर उनके दुख को साझा किया और आश्वासन दिया कि हम व्यापारी परिवार के साथ है जो होगा हर संभव मदद करेंगे। पत्रकारों से बात करते हए नंदी ने कहा कि इस जघन्य अपराध के जो भी आरोपी होंगे उन्हें बक्सा नही जाएगा। फ़ास्टट्रेक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि व्यापारियों ने मांग है कि पूरे नगर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए उसके लिए थानाध्यक्ष शंकरगढ को बोल दिया हूँ जगह चिन्हित करके मुझे अवगत कराएं जिससे जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा लग जाएगा, और शंकरगढ के व्यापारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत असलहे के लाइसेंस को जल्द मुहैया कराया जाएगा।

कैबिनेट नंदी ने आगे कहा कि नंदी सेवा संस्थान की तरफ से शोकाकुल परिवार को एक लाख रूपए की आर्थिक मदद की जाएगी और मृतक की छोटी बहन जब तक पढ़ाई करेगी पूरा पढ़ाई का खर्च नन्दी सेवा संस्थान वहन करेगा। इस मौके पर नगरपंचायत के सैकड़ों व्यापारियों के साथ क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.