Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस बताये गए आयुर्वेद के गुण

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस बताये गए आयुर्वेद के गुण 

आयुष विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय 15 शैय्या कोर्ट एरिया बस्ती में धूम धाम से समारोह पूर्वक मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, डॉक्टर वी के श्रीवास्तव आरोग्य भारती जिलाध्यक्ष,मयंक श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब एवं डॉक्टर नागेंद्र कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी बस्ती के द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

वक्ताओं ने आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन प्रकाश के रूप मे बताया जगदीश शुक्ला ने कोरोना काल को जिक्र करते हए कहा कि ज़ब सारी उपक्रम फेल हो रहें थे तब आयुर्वेद ही जीवन का आधार बना इसी क्रम मे डॉक्टर वी के श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में हमें स्वास्थ के लिए आयुर्वेद द्वारा वर्णित आहार विहार योग को शामिल करते हुए लाभ पाया जा सकता है यदि हम नियमित अपने आहार में सीजनल सब्जी , फल और किचन में उपलब्ध मसालों का सही रूप में नियमित अपनाए तो भी अपने आपको स्वस्थ रख सकते है हमें बस उसे समझने और प्रभावी ढंग से जीवन मे अपनाने की ज़रूरत है।


आयुर्वेद पर्यावरण को संरक्षित रखता है और वृक्षारोपण को बढ़ावा देता है इस अवसर पर आंवला आम सहिजन एलोवेरा पीपल के पौधे लगाए गए कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी बस्ती ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया 

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से डॉ वीरेंद्र बहादुर डॉ पूजा वर्मा डॉ वर्षा शुक्ला , डॉ दिनेश वर्मा डॉ इंद्र बहादुर डॉ अरुण मौर्या, आर पी सिंह चीफ फार्मासिस्ट , आशुतोष पाण्डेय, अंकुरम यादव, नूर बाबू, खुशबू वर्मा ,त्रिलोकी, मिथलेश पाण्डेय, मंजू लता ओझा ,सावित्री विद्यार्थी ,पूनम यादव अमरेंद्र शुक्ला कमलेश कुमार योगेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.