डान वास्को स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा लोगों का मन
बस्ती। डान वास्को स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर राजेश मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया।
इस अवसर पर राजेश मिश्रा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें भारतीय संविधान की गरिमा, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने बच्चों से अनुशासन, देशप्रेम और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वैष्णवी, शानवी, आफरीन, श्रेया, अर्जिता, वर्षा, शौर्य, सागर, श्रेष्ठ, आरध्या सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में तस्किन फातिमा, एन. के. वर्मा, आशीष, हुसैन, हुमा, आफरीन, प्रिया, प्रियंका, पूनम, शालिनी, नीतू सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
पूरे आयोजन में अनुशासन, देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता की झलक देखने को मिली, जिससे यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक और यादगार बन गया।




