रिपोर्ट:- प्रियंका तिवारी
श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन की नई व्यवस्था, स्पर्श दर्शन पर रोक, अगले आदेश तक झांकी दर्शन ही होंगे
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन की नई व्यवस्था अगले आदेश तक लागू की गई है। मंदिर में भक्तों की भीड़ के बाद व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन से जुड़ी खबर है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन से जुड़ी हुई नई व्यवस्था अगले आदेश तक लागू की गई है। अब बाबा दरबार में आने वाले भक्तों को अब बाबा के दर्शन अरघा लगा कर या फिर झांकी दर्शन से ही होंगे।
बता दें कि बाबा के दरबार में बीती सात अक्टूबर को सप्तऋषि व श्रृंगार आरती के मध्य गर्भगृह का कपाट सफाई के लिए खोला गया। भक्तों की संख्या ज्यादा होने से व्यवस्था बिगड़ गई। कई भक्त असंतुलित होकर गिर गए और इसका लाइव प्रसारण भी कैद हो गया।
जिस पर संज्ञान लेते हुए मंदिर प्रशासन ने अगले आदेश तक नई व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है।