Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

सीने पर कबूलनामे की तख्ती, व्हीलचेयर पर थाने पहुंचा लुटेरा

सीने पर कबूलनामे की तख्ती, व्हीलचेयर पर थाने पहुंचा लुटेरा

फिरोजाबाद शहर में अपराधियों पर पुलिस का खौफ इस कदर हावी है कि लुटेरे अब अपनी गलती कबूल करने खुद थाने तक पहुंच रहे हैं। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में लूट की घटना में शामिल एक आरोपी ने पुलिस के खौफ से खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया। आरोपी शहबाज, जो पहले से घायल था, शुक्रवार रात व्हीलचेयर पर अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा। उसके सीने पर एक तख्ती टंगी थी, जिस पर लूट का कबूलनामा और भविष्य में अपराध न करने का वादा लिखा था।

पूरा मामला 26 सितंबर की रात सागर एन्क्लेव निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, जो जनसेवा केंद्र चलाते हैं, घर लौटते वक्त लूट का शिकार हो गए थे। बाइक सवार बदमाश उनके थैले छीनकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट 29 सितंबर को दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और तीन सितंबर को हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों फैजान और रमाकांत उर्फ धांसू को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जब यह खबर तीसरे आरोपी शहबाज को मिली, तो उसकी नींद उड़ गई। लूट के बाद से ही घायल चल रहा शहबाज, पुलिस से बचने के प्रयास में था। पर शुक्रवार रात उसने थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से लूटे हुए 2200 रुपये भी बरामद किए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad