Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

सदर विधायक और डीएम ने पांव पखार भगवती के नौ स्वरूप कन्याओं का किया पूजन

सदर विधायक और डीएम ने पांव पखार भगवती के नौ स्वरूप कन्याओं का किया पूजन

श्रद्धाभाव से भोजन कराने के बाद दक्षिणा और उपहार भेंट कर दी विदाई

सदर विधायक अंकुर तिवारी और जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मां समय का विधि-विधान पूर्वक किया पूजन

संतकबीरनगर। जनपद में आज विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शारदीय नवरात्र के नवमी और दशमी तिथि पर खलीलाबाद स्थित समय माता मंदिर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समय माता की आराधना की । इसके बाद मां भगवती के 9 स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन किया और उन्हें अपने हाथों से भोजन कराया और उनमें दक्षिणा व उपहार भेंट किया। वहीं, भंडारे में आए लोगों में प्रसाद का वितरण भी किया। 

 सर्वप्रथम सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने समय माता मंदिर पहुंचकर विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां समय का पूजन किया। इसके बाद सदर विधायक ने भगवती स्वरूप नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव के पांव पखार कर उन्हें अपने हाथों से भोजन कराया। इसके बाद कन्याओं को दक्षिणा व उपहार देकर विदाई दी । सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि शारदीय नवरात्र के सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान में से एक कन्या पूजन है। यह अनुष्ठान आखिरी दिन महा नवमी और दशमी को होता है। नवरात्र का अनुष्ठान आध्यात्मिक शक्ति के साथ सामाजिक एकता के माध्यम से राष्ट्र की एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। इसे हर सनातन धर्म के व्यक्तियों को अपनाना और समझना चाहिए। विदित हो कि शारदीय नवरात्र के आखिरी दिन 2 वर्ष से 10 साल की कन्याओं को ही आमंत्रण दिया जाता है और उनका पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाता है। 

इससे दुख और दरिद्रता एवं धन-धान्य की पूर्ति होती है। इसके अलावा लोगों को रोगों से भी मुक्ति प्रदान होती है। कन्याओं को भोजन करने के बाद लोकप्रिय विधायक अंकुर तिवारी और जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने भंडारे में पहुंचकर अपने स्वयं हाथ से श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया और स्वयं भी सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, अमरनाथ रुंगटा, कैलाशपति रुंगटा, देवेंद्र नाथ मिश्रा, पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल, विवेक छापड़िया, अनूप जैन, कन्हैया लाल वर्मा, मुरलीधर जयसवाल, कौशलेंद्र सिंह दीपू आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad