Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

बनारस में खूब बरसे बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ,बोले - राहुल भ्रष्टाचार और तेजस्वी जंगलराज के हैं युवराज

रिपोर्ट - प्रियंका तिवारी 

बनारस में खूब बरसे बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ,बोले - राहुल भ्रष्टाचार और तेजस्वी जंगलराज के हैं युवराज 

बिहार के डिप्टी सीएम ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

वाराणसी। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए थे। उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने शनिवार को वाराणसी में व्यक्त किए। उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में इनके नेताओं का अहम रोल है। इससे पहले विजय सिन्हा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सर्किट हाऊस में आयेाजित प्रेसवार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजद के जंगलराज का युवराज और राहुल गांधी को भ्रष्टाचार का युवराज कहा। कहा कि दोनों का चरित्र एक समान है। एक के पिता चार्टर्ड प्लेन में जन्मदिन मनाते थे दूसरे के पिता चारा बेचकर ही खा गए। 

विजय सिन्हा ने कहा कि भारत देश का विकास नरेंद्र मोदी और भाजपा के सान्निध्य में हो रहा है। देश का हर गरीब आज सम्मान के साथ जीवनयापन कर रहा है। उसे पक्के मकान मिल गए। इज्जत घर मिल गया। पानी-बिजली घर तक पहुंच गई। गरीबों का जीवन सरल और सहज हो गया। जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि राज्यों को अपने अधिकारों के तहत इसे कराने का पूरा अधिकार है। इस काम में भाजपा ने भी सहयोग किया था लेकिन जातीय जनगणना के नाम पर राजनीति करने वालों ने इसे पूरा नहीं होने दिया।

बिहार के डिप्टी सीएम ने श्रीकाशी विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद 

बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद बीएचयू के दिग्गज छात्रनेता एवं डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ,अयोध्या में सेवारत असिस्टेंट प्रोफेसर डा.अरुण कुमार चौबे के सुपुत्र स्मरहर अरुण को आशीर्वाद देने उनके महमूरगंज स्थित आवास पहुंचे।

‌जहां पर उनका अंगवस्त्र और फूल माला से स्वागत किया गया। ध्यातव्य हो कि डॉ. अरुण कुमार चौबे का बिहार के उपमुख्यमंत्री से बहुत ही निकट पारिवारिक संबंध है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने परिवार का कुशलक्षेम पूछा तथा बच्चे को स्वस्थ एवं दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad