Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत: गाँव में पसरा मातम

बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत: गाँव में पसरा मातम 

संतकबीरनगर।यूपी के संतकबीरनगर में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिजनों ने लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वही परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के जिगना गांव की है । जहां, निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट और शौचालय के लिए गड्डा बनाया गया था। यह दोनों बच्चे खेल रहे थे। तभी एक भाई गिर गया। एक को बचाने के लिए दूसरा भाई भी पानी ज्यादा होने से गिर गया और पानी में डूब गया। इससे दोनों भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इसमें बड़ा सत्यम 11 वर्ष और छोटा शुभम की आयु 9 वर्ष है । परिजनों ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले मकान मालिक की लापरवाही से ही दोनों बच्चों की जान गई है । यदि इन लोगों द्वारा गढ्ढे को ढक दिया गया होता तो शायद दोनों बच्चों की जान बच गई होती । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

वहीं, जिला प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग की टीम ने भी मौका मुआयना किया और घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की कोशिश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad