Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

सीएम योगी ने वाराणसी में मनाया पीएम का जन्मदिन, बांटा 74 किलो का लड्डू प्रसाद

रिपोर्ट -प्रियंका तिवारी 

सीएम योगी ने वाराणसी में मनाया पीएम का जन्मदिन, बांटा 74 किलो का लड्डू प्रसाद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष पूजा व हवन किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में 74 किलो के लड्डू का प्रसाद वितरित किया।

बताते चलें कि मंगलवार की सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई लेकिन मुख्यमंत्री की आस्था को तेज बारिश भी नहीं डिगा पाई। मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह सबसे पहले काशी कोतवाल बाबा

मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और धाम में स्थित ज्ञानवापी कूप के पास स्थित निकुंभ विनायक की आरती उतार कर विधि विधान से पूजन किया। विश्वनाथ धाम में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवन पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 

सीएम के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक नीलकंठ तिवारी की मौजूदगी रही। सभी ने प्रधानमंत्री और काशी के सांसद के दीर्घायु होने की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad