Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

जानिए 27 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार का राशिफल हमारे साथ कैसा रहेगा आज आपका दिन: पंडित देवस्य मिश्र

जानिए 27 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार का राशिफल हमारे साथ कैसा रहेगा आज आपका दिन: पंडित देवस्य मिश्र 



संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र # ग्राम दौलतपुर मेडिकल कॉलेज रोड पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।

 #पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश

 सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542.7565092000


राशिफल-

मेष-अभी आर्थिक जोखिम लेने लायक नहीं हैं। किसी भी तरह का कोई रिस्‍क न लें। खराब भाषा के प्रयोग से बचें अन्‍यथा अपनों में अनबन के संकेत दिख रहे हैं। थोड़ा सोच समझकर बोलें और निवेश करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा। काली और हरी वस्‍तुओं का दान करना आपके लिए अच्‍छा रहेगा।


वृषभ-नकारात्‍मक उर्जा का संचार हो रहा है, आपमें। कभी-कभी सकारात्‍मक भी हो रहे हैं लेकिन ज्‍यादातर समय आप नकारात्‍मक हो रहे हैं। उदर रोग से परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति बहुत अच्‍छी है लेकिन बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। गणेश जी की वंदना करें।


मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। आपस में थोड़ा अनबन के संकेत हैं। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। मां काली की अराधना करते रहें।


कर्क-मन और तन परेशान रहेगा। आय के मार्ग का निरीक्षण करें। किसी भी प्रकार के धन को स्‍वीकार न करें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है लेकिन थोड़ा कोलाहल रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।


सिंह-किसी भी प्रकार की राजनीतिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। कोई रिस्‍क न लें। सरकारी तंत्र से थोड़ी परेशानी की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। काली वस्‍तु का दान करें।


कन्‍या-पूजा पाठ में अति से बचें। यात्रा में कष्‍ट संभव है। सम्‍मान के प्रति सावधान रहें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार की स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। मां काली की अराधना करें।


तुला-बहुत बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार की स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। मां काली की अराधना करते रहें।


वृश्चिक-व्‍यापार या नौकरी में कोई रिस्‍क न लें। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें।


धनु-थोड़े व्‍यवधान के साथ सारे काम बनेंगे। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक, व्‍यापारिक तौर पर भी सही समय कहा जाएगा। काली वस्‍तु का दान करें।


मकर-संतान पक्ष पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्य मध्‍यम है। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। मां काली की अराधना करते रहें।


कुंभ-घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं, थोड़ा मध्‍यम समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य भी प्रभावित होगा। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। गणेश जी की अराधना करते रहें।


मीन-पराक्रम रंग लाएगा। किसी नकारात्‍मक व्‍यक्ति की सहायता न लें। नाक-कान-गले की परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम भी मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। काली वस्‍तु का दान करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad