एचडीएफसी बैंक कर्मचारी को उसी के दोस्त ने गला रेत कर उतारा था मौत के घाट शव को नहर में फेक हो गया था फरार।
सहारनपुर।एचडीएफसी बैंक कर्मचारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा समूह के पैसे के लेनदेन को एचडीएफसी बैंक कर्मचारी की की गई थी हत्या... समूह के पैसे लेने वाले व्यक्ति ने किस्त ना देने के चलते कर्मचारी को गला रेत कर उतारा था मौत के घाट। आपको बता कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का शव नहर में मिला था.... इसके बाद सहारनपुर एसएसपी के द्वारा टीम का गठन करते हुए व्यक्ति की पहचान करने के बाद हत्या आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई थी और टीम के द्वारा तत्परता से बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर स्वाट टीम एव थाना ननौता की संयुक्त टीम द्वारा गला रेत कर की गई सनसनी खेज हत्या का खुलासा करते हुए शातिर हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने हत्या आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग की गई छुरी भी बरामद की है.... इस पूरे मामले पर सहारनपुर एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा एचडीएफसी बैंक कर्मचारी से समूह की किस्ट ली गई थी और उससे कुछ ₹12000 भी उधार लिए गए थे जिसके बाद एचडीएफसी बैंक कर्मचारी अपने पैसों की मांग उसे व्यक्ति से कर रहा था हत्या आरोपी व्यक्ति के द्वारा पैसे ना देते हुए एचडीएफसी बैंक कर्मचारियों को ही रास्ते से हटाने का प्लान बनाया गया और इसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया फिलहाल हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


