प्रभारी निरीक्षक महिला थाना जनपद बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 04 जोड़ों को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया
आजकल भाग दौड़ की ज़िन्दगी इंसान की असीम जरूरतें और तमाम ऐसी बातें हैं जो व्यक्तिगत रिश्तों को खा जा रही हैं ऐसे में तमाम वैवाहिक रिश्ते भी या टूट जा रहे हैं या टूटने के कगार पर हैं।बस्ती जनपद में नवागत प्रभारी निरिक्षक डॉ शालिनी सिंह ऐसे दंपत्तियों के जीवन में आशा की किरन बन कर उभरी हैं। ऐसे जोड़े जिनका वैवाहिक जीवन आपसी मनमुटाव और अवसाद से घिर चुका है उनको समझाना और उनके आपसी मतभेद को दूर करना डॉ शालिनी सिंह के कार्यों की प्राथमिकता में है।
आज इस कड़ी में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शालिनी सिंह द्वारा पति-पत्नी के 04 जोड़े क्रमशः 01. श्रीमती सुधा भट्ट पुत्री अनिल कुमार भट्ट निवासी बरडाड ननकार थाना सोनहा जनपद बस्ती, 02. नूर अफसा पत्नी तौसीफ अहमद निवासी विगरामीर थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर, 03. विमला देवी पत्नी जुगुनलाल निवासी नौकटवा भीतरी पचान थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, 04. अंजुम खातून पत्नी मो0 इरफान निवासी बानपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती, जिनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर उन्हें एक साथ रहने हेतु मिलाया गया। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। सुलहनामा लिखवाकर दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।