Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

एक दूसरे को बचाने में दो सगी बहनों सहित चार छात्राएं डूबीं दर्दनाक मौत

एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में चार छात्राएं डूबीं, मौतः पांचवीं को छात्र ने बचाया; मरने वाली लड़कियों में दो बहनें; सभी स्कूल से लौट रही थी



चित्तौड़गढ़ से एक अत्यंत दुःखद मामला सामने आया है आपको बता दें की छात्राएँ स्कूल से वापस लौट रही थीं और रास्ते में एक तालाब के बगल से गुजर रही थीं तभी ये घटना हुई।एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में चार छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। एक छात्रा को साथ चल रहे छात्र ने बचा लिया। मरने वाली छात्राओं में दो चचेरी बहन है। घटना चित्तौड़गढ़ के डूंगला के बिलोदा गांव में शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया- बिलोदा निवासी नर्मदा (12) पुत्री गणेश लाल, उसकी चचेरी बहन कोमल (13) पुत्र मोतीलाल, रवीना (15) पुत्री श्यामलाल और पालोदा निवासी यशोदा (12) पुत्री सत्य नारायण की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सभी गांव की सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं क्लास में पढ़ती थीं।

उपखंड अधिकारी ईश्वर लाल खटीक ने बताया- पांच छात्राएं स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर जा रही थी। स्कूल से करीब 100 मीटर दूर रास्ते में बने तालाब में एक बच्ची का पैर अचानक फिसल गया और वो गिर गई और डूबने लगी । उसे बचाने के लिए एक-एक कर चार छात्राएं भी पानी में कूद गईं।


17 साल के एक छात्र ने 5वीं छात्रा का हाथ पकड़कर बाहर खींच लिया, जिससे वह बच गई। छात्र की सूचना पर आस-पास मवेशी चरा रहे लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने चारों छात्राओं को पानी से बाहर निकाला और आनन फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने इनको मृत घोषित कर दिया।

मंत्री गौतम दक पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री गौतम दक अस्पताल पहुंचे और घरवालों को सांत्वना दी। मामले में डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने भी एक्स पर संवेदना जताई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। तीन छात्राओं को देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं एक छात्रा यशोदा का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह होगा। यशोदा के पिता सत्यनारायण की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं अन्य सभी छात्राओं के पिता मजदूरी करते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad