इंडिया गठबंधन में सहयोगी दलों की संयुक्त बैठक आयोजित
गोरखपुर। गोला, बुधवार को उपनगर गोला के साहू पैलेस में इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रत्यासी सदल प्रसाद के जीत की रणनीति बनाई गई।
बुधवार को कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई जिसमें गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की रणनीति पर चर्चा की गई। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सदल प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बुनियादी सवालों पर सांसद कभी खरे नहीं उतरे। इनके क्रियाकलाप से जनता काफी परेशान रही और जनता ने वर्तमान सांसद को सत्ता मुक्त करने के लिए मन बना लिया है।कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान को बचाना है क्योंकि संविधान मंथन हो रहा है। 14 ,4 तथा 27 प्रतिशत वालों को हमेशा हमेशा के लिए दफन करने की विचारधारा वर्तमान सरकार की है। इसलिए आप सभी कड़ी मेहनत कर इंडिया गठबंधन को अधिक से अधिक बहुमत से जीत दिलाने का कार्य करें और संविधान को बचाएं।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने प्रत्याशी सहित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि 2024 की लड़ाई कोई आम लड़ाई नहीं है ।यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक ऐसी विचारधारा जो इस देश के अंदर जातीय नफरत फैला रही है और एक ऐसी विचारधारा जो धार्मिक नफरत फैला रही है। ऐसी विचारधारा जिसमें आए दिन लोगों के साथ कुछ न कुछ घटनाएं हो रही हैं ।ऐसी विचारधारा के खिलाफ इंडिया गठबंधन नामक एक बड़ा गठबंधन बना है। इसलिए हमारी ऊर्जावान प्रत्याशी जो जमीन पर चलने वाले बनावटी नेता नहीं है। इनको अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाए।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष मिर्जा कदीर बेग, ताम्रध्वज बहादुर चंद उर्फ भैया जी,सुनील तिवारी,हामिद कादीर, अवधेश मणि त्रिपाठी, साहिल विक्रम तिवारी ,तूफानी निषाद, पंकज शाही, घनानंद यादव, अभिजीत पाठक, शशिकांत दुबे, डॉ हरदेव यादव ,रवि शंकर राय, मो अली उर्फ गरीब नेता आदि लोगों ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता कर रही कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और इंडिया गठबंधन के सहयोग पार्टीयों की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की विचारधाराओं से प्रभावित होकर गोली पासवान,, इकबाल अंसारी ,अदनान अंसारी, शत्रुघ्न तिवारी सलीम शेख, शशिकांत दुबे, हरी लाल ,अदनान अली धर्मेंद्र पासवान ,सीताराम, कन्हैया राजभर, विनोद यादव ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक का संचालन सपा के चिल्लूपार विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत यादव और कांग्रेस पार्टी से मछुआ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विक्रांत साहनी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एस सी दास ,रवि प्रताप, संतोष तिवारी ,रामाशंकर यादव, श्रीकांत यादव ,अक्षैबर ,सी पी राय ,गणेश मिश्रा ,पंडित राम हरि राय मधुकर ,प्रहलाद ,राजकुमार प्रजापति ,मुन्ना हाशमी ,श्रवण यादव ,रामसहाय, पंकज पासवान, जंगी प्रसाद ,भास्कर राय, हर केवल त्रिपाठी ,विंध्याचल यादव ,मुख्तार अहमद ,विजय प्रताप यादव, रामप्रसाद शर्मा ,कुश यादव, शैलेश शर्मा, शकुंतला तिवारी, दुर्गेश, सुभाष गौड़ ,नरसिंह यादव, ओमकार यादव, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।