Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

दो सगी बहनों की गला रेतकर हत्या

 

 दो सगी बहनों की गला रेतकर हत्या


 इटावा जनपद में थाना बलरई इलाके के ग्राम बहादुरपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो सगी बहनों की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में भारी पुलिसबल तैनात है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है।


पूरा मामला इटावा के बलरई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का है। रविवार शाम दो मासूम बहनों की घर के अंदर ही धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही गांव समेत आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। गांव निवासी जयवीर के तीन पुत्रियां और चार पुत्र हैं। रविवार शाम जयवीर और बेटे खेतों में काम कर रहे थे। अंजली (18), शिल्पी (7) और रोशनी (4) घर पर अकेली थीं। शाम करीब पौने छह बजे अंजली छोटी बहनों को घर पर ही छोड़कर खेत से चारे का गट्ठर लगाने चली गई। करीब 10 मिनट बाद आई, तो बहनें नजर नहीं आईं। अंदर कमरे में जाकर देखा, तो खून से लथपथ दोनों की गर्दन कटे शव पड़े दिखे। बच्चियों की हत्या की सूचना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हो गए हैं। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। 


मृतक बच्चों के पिता जयवीर ने बताया कि हम चारा लेने के लिए गए थे। हमारी किसी से रंजिश नहीं है। किसने हत्या की हमें नहीं पता।


घटना पर आईजी प्रशांत कुमार ने बताया कि घर के अंदर 2 छोटी बच्चियों की हत्या हुई है, उनके ऊपर फाबड़े की चोट है। हत्या का कारण क्या उसके लिए टीम लगी हुई है जांच कर रही हैं। जो भी साक्ष्य अभी मिले हैं उनकी जांच की जा रही है। जल्द से जल्द हम इस घटना का खुलासा करेंगे। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। रात भर में हम किसी निष्कर्ष पर पहुंच जाएंगे।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad