Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन 

सड़क हादसे में 8 की दर्दनाक मौत, एक बच्चा घायल

वाराणसी सड़क हादसे में 8 की मौत, एक बच्चा घायल 



घटना बुधवार को भोर में करीब 4 बजे फूलपुर थाना के करखियांव के पास हुई। जहां एक कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोग मौत के मुंह में समा गए


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जतायी गहरी संवेदना, दुर्घटना के शिकार लोगों को हर संभव मदद करने का दिया निर्देश 


 जिलाधिकारी ने कहा घायल का बीएचयू ट्रांमा सेंटर में चल रहा उच्च स्तरीय इलाज, बोले पुलिस कमिश्नर ट्रक चालक है फरार लेकिन पुलिस के गिरफ्त में होगा शीघ्र 


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, घटना के समय क्या हुआ,'हम सोए थे तभी तेज आवाज हुई हम कार के पास गये तो की लोग ख़ून से लथपथ मृत पड़े थे 

#Varanasi : वाराणसी में सुबह करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें पीलीभीत निवासी आठ लोगों की मौत हो गई। कार में ही सवार एक पांच वर्ष का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज बीएचयू ट्रांमा सेंटर में चल रहा है। घटना बुधवार को भोर में करीब 4 बजे फूलपुर थाना के करखियांव के पास हुई। जहां एक कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोग मौत के मुंह में समा गए। जानकारी के अनुसार सभी वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आए थे और वापस घर लौट रहे थे। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। इस हादसे की खबर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर गहरा दुःख व्यक्त की है। 

घटनास्थल के पास मौजूद एक बुजुर्ग ने एक्सीडेंट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम सोए थे। सुबह करीब चार बजे तेज आवाज हुई। हम देखने गए तो एक कार क्षतिग्रस्त थी उसमें चार लोगों की मौत हो चुकी थी। ये देखकर हम वापस आए और अपनी पत्नी को बताया। फिर गांव के लोगों को जानकारी दी गई और पुलिस को बुलाया। कुछ लोगों को हमने निकाला। सब मर गए थे बस एक बच्चे का आवाज आ रही थी। 

वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। कार सवार लोग काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर वापस लौट रहे थे। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। सभी के घर वालों को सूचना दे दी गई है। एक आठ साल का बच्चा बचा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतक ग्राम मुजफ्फरनगर डाकखाना दूधियाखुर्द थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत जिलाधिकारी एस राजलिंगम् ने बताया कि सड़क दुघर्टना करीब चार बजे सुबह हुई है। पीलीभीत के दो परिवारों के कुल आठ लोगों की इस हादसे में मौत हुई है और एक बच्चा घायल हैं। घायल बच्चे का बीएचयू ट्रांमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है। 

वहीं पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने कहा कि दुर्घटना करने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। वह शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad